रायपुर केंद्रीय विद्यालय की टीचर ने ऐसा क्या कहा निर्भया के बारे में ?
रायपुर केंद्रीय विद्यालय की टीचर ने ऐसा क्या कहा निर्भया के बारे में ?
कभी कभी ज्यादा बोलने की आदत इंसान को मुसीबत में डाल देता है यही हुआ रायपुर केंद्रीय विद्यालय की एक बायोलॉजी टीचर के साथ उन्होंने क्लास में लड़कियों को ऐसी नसीहत दी और हंगामा हो गया। उन्होंने भरी क्लास में लड़कियों को कहा कि वो कभी लिपस्टिक ना लगाएं और ना ही भड़कीले कपड़े पहनें क्योंकि इन्ही सब कारणों से निर्भया जैसे कांड होते हैं।इस टीचर का नाम है स्नेहलता शंखवार उनकी इस बात से लड़कियों बहुत पहले से ही परेशान थी। जिसके चलते लड़कियां ने टीचर के बोले गए वाक्यों का क्लिप बना लिया और अपने पेरेंट्स को दिखाया जिसे देखकर बच्चियों के परिजनों ने प्रिंसिपल भगवान दास अहीर से मुलाकात की।
Saw Class-11 students outside at 8:30pm&suggested them to go home.A person’s safety is in their own hands.What happened with Nirbhaya was wrong bt had she not gone out late she could hv saved herself:S Singh,teacher at Kendriya Vidyalaya-I in Raipur over her controversial remarks pic.twitter.com/xnGdK1mQTh
— ANI (@ANI) January 30, 2018
प्रिंसिपल का कहना है कि वह अभिवावकों द्वारा लिखिल शिकायत दर्ज होने के बाद जांच कमेटी केवी संगठन को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। खबर के अनुसार कक्षा 9 और 11 की लड़कियों को काउंसिलिंग के नाम पर रोज मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा था। लेकिन उनकी बात को कोई ध्यान नहीं दे रहा था। इसलिए उनलोगो ने सच दिखाने के लिए क्लास में टीचर की इस तरह की बातें बोलते समय एक ऑडियो क्लिप बना लिया।
ये भी पढ़े – चचेरे भाई ने किया 8 माह की बच्ची का यौन शोषण
क्लिप में टीचर कहती हैं कि जब लड़कियों का चेहरा खूबसूरत नहीं होता है तभी वह एक्सपोज करती है। लड़कियां इतनी बेशर्म कैसे हो सकती हैं? लड़कियां किसी लड़के के साथ रात को बाहर कैसे जा सकती हैं जो उनका पति नहीं है? यह सारी बातें टीचर ने लड़कों की मौजूदगी में कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों का रात में घर से बाहर जाना इस तरह की घटनाओं को आमंत्रण देता है.इसके बाद टीचर यह भी कह गयी कि निर्भया की मां को अपनी बेटी को इतनी रात को बाहर जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। उनका मानना है कि यह लड़कों की नहीं बल्कि निर्भया की गलती थी। जिन लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाएं होता हैं वह श्रापित हो जाती हैं और यह उनके लिए सजा होती है। जब लड़के किसी लड़की को एक लड़के साथ ऐसा करते हुए देखते हैं तो वे मान लेते हैं कि वो दूसरों के साथ भी कर लेंगी।
वेब टीम IBC24

Facebook


