इशारों-इशारों में ही अपनी ही पार्टी के नेता पर तंज कसे मंत्री राजेश मूणत
इशारों-इशारों में ही अपनी ही पार्टी के नेता पर तंज कसे मंत्री राजेश मूणत
रायपुर -आज कल सोशल मीडिया वार जोरो पर है। एक पार्टी दूसरे पार्टी वालों की खिचाई सोशल मीडिया में करना आम बात है। लेकिन कदवार नेता कुछ लिख दे तो धुआँ तो उड़ेगा ही। आज सुबह सुबह पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने सीडी कांड को लेकर इशारों-इशारों में ही अपने फेसबुक वॉल पर अपनी ही पार्टी के एक नेता पर तंज कसा है.
इन दिनों राजेश मूणत दक्षिण अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं. और वे 6 फरवरी को रायपुर वापस लौटेंगे.लेकिन विदेशी दौरे पर देशी कटाक्ष चर्चा में है।

इस फेसबुक पोस्ट पर राजनीतिक गलियारों में जोरों पर चर्चा हो रही है।सबसे खास बात ये है कि पोस्ट के बाद जो लोगों के कमेंट आ रहे हैं वो चौकाने वाले हैं अब तो इस पोस्ट के बाद ये भी चर्चा जोर पकड़ ली है कि सीडी कांड में किसी भाजपा नेता के शामिल होने की बात सामने आ गयी है जिसे लेकर मंत्री महोदय ने निशाना साधा है.
वेब टीम IBC24

Facebook


