राजनाथ का माओवादियों पर वार- ‘अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते हैं, चाहते हैं गरीब बच्चे न पढ़ें’

Ads

राजनाथ का माओवादियों पर वार- ‘अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते हैं, चाहते हैं गरीब बच्चे न पढ़ें’

  •  
  • Publish Date - May 12, 2018 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा को दंतेवाड़ा में हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने सीएम रमन की जमकर तारीफ की। उन्होंने माओवादियों पर हमला बोलते हुए कहा कि माओवादियों के बड़े नेता तो अपने बच्चों को बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाते है, यहां तक कि विदेश में पढ़ने के लिए भेजते हैं और खुद चाहते हैं कि आदिवासियों के बच्चे अशिक्षित रहें, उन्हें सुविधा न मिले।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि ‘मेरी नजर में ये माओवादी ही आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने कहा आदिवासियों की तारीफ करते हुए कहा, मैं आदिवासी भाई-बहनों की तारीफ करुंगा जो दिलेरी से मुख्यधारा से जुड़े हैं और विकास कर रहे हैं। हमारी सरकार शिक्षा, चिकित्सा, बिजली-पानी, मोबाइल टॉवर सबकी सुविधा देगी।

छत्तीसगढ़ में ‘जय जोहार’ कहकर अपने भाषण की शुरुआत कर राजनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि ‘मैं खुद भी मुख्यमंत्री रहा हूं। लेकिन ऐसा मुख्यमंत्री कहीं नहीं देखा जो गरीब की ‘पनही’ की चिंता करता हो।

 वेब डेस्क, IBC24