Reported By: Prakash Kumar Nag
,केशकाल। Keshkal Councilor Resigns: कोंडागांव जिले के नगर पंचायत केशकाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय जनता पार्टी के छह पार्षदों ने संगठन से इस्तीफा दे दिया। पार्षदों ने अपना इस्तीफा पत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपते हुए संगठन के प्रति नाराजगी जाहिर की। सूत्रों के अनुसार, एक साथ छह पार्षदों के इस्तीफे से स्थानीय राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। हालांकि पार्टी संगठन ने फिलहाल किसी भी पार्षद का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराज पार्षदों को मनाने में जुट गए हैं।
Keshkal Councilor Resigns: बताया जा रहा है कि पार्षदों की कुछ संगठनात्मक और स्थानीय मुद्दों को लेकर नाराजगी है। हालांकि इस्तीफे के पीछे की वजहों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। पार्टी पदाधिकारी लगातार पार्षदों से संपर्क कर रहे हैं और मतभेद दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यदि मामला जल्द नहीं सुलझा तो इसका असर नगर पंचायत की राजनीति और संगठन की गतिविधियों पर पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व की आगामी रणनीति और पार्षदों के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।