पूर्व आईजी मरावी के बेटे और शहीद विनोद कौशिक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति,कैबिनेट के और भी फैसले

पूर्व आईजी मरावी के बेटे और शहीद विनोद कौशिक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति,कैबिनेट के और भी फैसले

पूर्व आईजी मरावी के बेटे और शहीद विनोद कौशिक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति,कैबिनेट के और भी फैसले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: August 27, 2018 9:16 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़स सरकार ने 2008 के नक्सल मुठभेड़ में घायल होने और 2012 में पुलिस सेवा में रहते हुए महानिरीक्षक बीएस मरावी के निधन के बाद अब बेटे शेखर मरावी को फूड इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। यह फैसला सोमवार को हुई रमन कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

वहीं कैबिनेट ने राजनांदगांव के 2004 बैच के इंस्पेक्टर अजीत ओगरे को नक्सल विरोधी अभियान में 53 बार सफल फायरिंग और सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए करीब 63 बार नक्सलियों को आत्मसमर्पण करवाने के कारण आउट ऑफ टर्न डीएसपी के पद पर पदोन्नति देने का भी फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें : रमन कैबिनेट की बैठक, धान और मक्का खरीदी इस बार 1 नवंबर से, पढ़िए फैसले विस्तार से

इसी तरह नारायणपुर जिले के इरपानार में 24 जनवरी 2018 को नक्सल मुठभेड़ में शहीद सब इंस्पेक्टर विनोद कौशिक की पत्नी जयश्री कौशिक को पुलिस उपनिरीक्षक(अ) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

वहीं रमन कैबिनेट ने आज बैठक में साधारण प्रकृति के प्रकरणों को न्यायलय से वापस लिए जाने के लिए जारी निर्देशों का कार्योत्तर अनुमोदन किया। साथ ही छत्तीसगढ़ कराधान(संशोधन) अध्यादेश2018 का भी अनुमोदन किया गया। कैबिनेट ने बिलासपुर विवि का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी विवि करने के लिए छत्तीसगढ़ विवि (संशोधन) अध्यादेश 2018 का अनुमोदन भी किया गया।

पढ़िए फैसले विस्तार से

.

..

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में