रायपुर। रमन कैबिनेट की बैठक मंगलवार को दोपहर 11 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर चर्चा होगी। बैठक में लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण ग्राम सुराज अभियान को लेकर मंत्रीमंडल से चर्चा और सुझाव भी लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – 8 सहायक जनसंपर्क अधिकारी व 7 सूचना सहायकों को पदोन्नति
पीएम के दौरे में प्रदेश सरकार की किसी योजना के शुभारंभ पर विचार कर रही है, मीटिंग में इसे लेकर भी मंथन हो सकता है। इस साल अवर्षा की स्थिति को देखते हुए पेयजल संकट की आशंका को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में कई विभागों के एजेंडे भी शामिल रहेंगे।
वेब डेस्क, IBC24