नदियों के संरक्षण को लेकर संजीदा हुई रमन सरकार, 10 करोड़ का MOU

नदियों के संरक्षण को लेकर संजीदा हुई रमन सरकार, 10 करोड़ का MOU

नदियों के संरक्षण को लेकर संजीदा हुई रमन सरकार, 10 करोड़ का MOU
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: November 29, 2017 6:25 am IST

छत्तीसगढ़ की नदियों के संरक्षण को लेकर ईशा फाउंडेशन और राज्य सरकार के बीच आज मंत्रालय में MoU हुआ। इस दौरान सीएम रमन सिंह और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु जग्गी वासुदेव मौजूद रहे।

 

 

MoU के बाद अब ईशा फाउंडेशन और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ की 5 नदियों के जल संरक्षण का काम करेंगे। प्रोजेक्ट में हर संभाग की एक नदी को शामिल किया गया है। सदगुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक, जिस तरह पिछली पीढ़ी ने हमें नदियां दी हैं, वैसे ही हमारी भी जिम्मेदारी है, कि हम आने वाली पीढ़ी को नदियों को उसके मूल स्वरूप में सौंपें।

जग्गी वासुदेव ने बताया, कि MoU के तहत एक साल के अंदर नदियों के किनारे 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही नदी से लगे गांवों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। जग्गी वासुदेव ने ये भी कहा, कि छत्तीसगढ़ हाई रेन वाला स्टेट है, लेकिन बारिश के पानी को संजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में