बीजेपी सत्ता की भूखी होती तो एमपी में सरकार बनते ही प्रयास में लग जाती, सिंहदेव के बयान पर रमन का पलटवार

Ads

बीजेपी सत्ता की भूखी होती तो एमपी में सरकार बनते ही प्रयास में लग जाती, सिंहदेव के बयान पर रमन का पलटवार

  •  
  • Publish Date - June 12, 2020 / 11:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजस्थान से लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राजस्थान में कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वहां जोड़ तोड़ की कोशिश कर रही है, लेकिन विधायक कांग्रेस के साथ हैं। ऐसे में कांग्रेस के दो और भाजपा से एक राज्यसभा सांसद चुना जाना तय है ।

पढ़ें- सेक्टर-9 अस्पताल के मेडिकल कॉलेज बनने से बढ़ेगी सुविधाएं, सीएम बघेल..

छत्तीसगढ़ में सरकार जल्द गिरने के भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे के बयान पर टीएस सिंहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की सत्ता की भूख खत्म ही नहीं होती है। लेकिन फिलहाल छत्तीसगढ़ में ऐसी स्थिति नहीं है ।

पढ़ें- मरवाही में अजीत जोगी ही लड़ेंगे चुनाव, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता – …

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन पर उन्होंने कहा कि इसपर चर्चा की जाएगी लेकिन सम्पूर्ण लॉकडाउन कोरोना का स्थाई हल नहीं है। सिंहदेव के बीजेपी को सत्ता की भूखी बताने पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार किया।

पढ़ें- सीएम बघेल ने बैठक ने मंत्रियों को दिए निर्देश, इन अहम मुद्दों पर हु…

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बयान दिया है कि अगर बीजेपी को सत्ता की भूख होती तो मध्यप्रदेश सरकार बनते ही वह इसके प्रयास में लग जाती
। हमको कांग्रेस की तुलना में ज्यादा वोट परसेंट मिला था। कांग्रेस के अंदर पनपे विरोधाभास की वजह से वहां पार्टी टूटी। भाजपा ने कहीं भी कोई साजिश नहीं रची है।