रमन ने कहा- कांग्रेस ने सिर्फ नारे लगाए और भाजपा ने काम किया,जनकवि मस्तुरिया को दी श्रद्धांजलि
रमन ने कहा- कांग्रेस ने सिर्फ नारे लगाए और भाजपा ने काम किया,जनकवि मस्तुरिया को दी श्रद्धांजलि
मस्तूरी। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि मस्तूरी में ऐसा व्यक्ति जनप्रतिनिधि बन गया जो यहां का विकास नहीं कर पाया। उन्होंने जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में मस्तूरी का नाम रोशन किया।
विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार में सभा लेने के लिए जोंधरा पहुंचे मुख्यमंत्री ने कमल दिवाली मनाने का आग्रह किया और कहा कि मेरा घर भाजपा घर त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ नारे लगाए, जबकि भाजपा ने काम किया। कांग्रेस ने गरीबों के लिए कोई योजना नहीं बनाई।
यह भी पढ़ें : अमित शाह ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के नेता नक्सलवादियों को कहते हैं क्रांतिकारी
उन्होंने सभा में सरकार की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी योजनाएं कभी नहीं बनाई। 2022 तक छत्तीसगढ़ का हर मकान पक्का मकान होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा होने हैं। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


