दुष्‍कर्म से युवती गर्भवती, आरोपित गिरफ्तार

Ads

दुष्‍कर्म से युवती गर्भवती, आरोपित गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 12:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

भदोही, 12 अक्‍टूबर (भाषा) भदोही के शहर कोतवाली इलाके के एक कालीन कारखाना में बाहर से लाकर एक युवती के साथ लगातार दुष्‍कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोमवार को भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि निजामपुर निवासी एखलाक ने 19 साल की एक युवती को पीरखानपुर स्थित एक कालीन कारखाना में लाकर कई बार उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे।

उन्‍होंने बताया कि यह सच्‍चाई शनिवार को तब सामने आई जब युवती की तबियत खराब होने पर उसकी मां डॉक्‍टर के पास लेकर गई। डॉक्‍टर ने उसके गर्भवती होने की बात बताई।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक युवती ने बताया कि निजामपुर निवासी एखलाक उसे बहाने से कालीन कारखाने ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद इसकी जानकारी और लोगों को देने की बात कहकर उसने कई बार संबंध बनाए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर खुद मुकदमा दर्ज कराया। उसकी तहरीर पर एखलाक के खिलाफ धारा 376 (बलात्‍कार) समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवती की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द धीरज

धीरज