रेणु जोगी के जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अटकलें, कांग्रेस से टिकट कटने के आसार

रेणु जोगी के जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अटकलें, कांग्रेस से टिकट कटने के आसार

रेणु जोगी के जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अटकलें, कांग्रेस से टिकट कटने के आसार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 1, 2018 8:16 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से जुड़ी रोजाना ही किसी न किसी उलटफेर की खबरें सामने आ रही हैं। कोटा विधानसभा सीट से वर्तमान कांग्रेस विधायक रेणु जोगी को कांग्रेस ने अभी तक टिकट नहीं दी है। लेकिन चर्चा है कि वे इसी सीट से जोगी कांग्रेस के बैनर तले चुनाव लड़ेंगी। हालांकि अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है। 

राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि रेणु जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शामिल हो सकती हैं। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि वे कोटा से जकांछ के बैनर से चुनाव लड़ेंगी। 

यह भी पढ़ें : फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद से दिया अनुपम खेर ने इस्तीफा 

बुधवार को जोगी ने कहा था कि वे स्वयं, उनके बेटे अमित और बहू ऋचा रेणु को जनता कांग्रेस के बैनर तले चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं। जोगी पहले भी कह चुके थे कि पत्नी को मनाना मुश्किल काम है। बता दें कि अजीत जोगी मरवाही से विधानसभा चुनावी मैदान में हैं और बहू ऋचा बसपा से जांजगीर चांपा जिले की अकलतरा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। जबकि अमित जोगी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में