बारातियों से भरी पिकअप पलटी ,मौके पर दो की मौत

बारातियों से भरी पिकअप पलटी ,मौके पर दो की मौत

बारातियों से भरी पिकअप पलटी ,मौके पर दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: July 8, 2018 10:08 am IST

मध्यप्रदेश। नीमच से  राजनंदगाँव जा रहे बारातियों से भरा पिकअप ट्रक से टकरा गया है। जिसके चलते इस हादसे में दो लोगो की मोके पर ही मौत हो गई जबकि  पिकअप में सवार 18 लोग घायल हो गए जिन्हे  मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा हे की नीमच के ग्राम थडोली से तम्बोली परिवार के लोग दूल्हे कारूलाल की बारात लेकर लोडिंग वाहन पिकअप से निकले थे कि मंदसौर के ग्राम फतेहगढ़ के निकट फोर लेन हाईवे पर ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराते हुए असंतुलित होकर पिकअप पलटी खा गया। हादसे में एक महिला पुष्पा बाई और मांगीलाल की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें –मुंबई में बारिश का कहर,विभाग ने किया हाई अलर्ट जारी

 उधर जिला अस्पताल में समय पर उपचार ना मिलने के बाद परिवार के लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया इसके बाद मोके पर पहुंचे मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार ने समझाइश देकर शांत करवाया और घायलों का उपचार शुरू करवाया । तम्बोली परिवार के सभी लोगो को लोडिंग पिकअप से नागदा और उसके बाद ट्रेन  से छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जाना था। 

ये भी पढ़ें –राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, बीच रास्ते में रोककर की गई जांच

जहा दूल्हे कारूलाल की शादी की रस्मे पूरी करना थी। हादसे में दूल्हा भी घायल हुआ हे। लोडिंग पिकअप से बारात लेकर जा रहे इस परिवार की जरा सी लापरवाही के चलते एक पल में ही शादी की सारी खुशिया मातम में बदल गई।  वही दलोदा पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। । 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में