बेरहमी से ससुर की हत्या करने के बाद कफन लेकर पहुंचा हत्यारा दामाद

Ads

बेरहमी से ससुर की हत्या करने के बाद कफन लेकर पहुंचा हत्यारा दामाद

  •  
  • Publish Date - September 4, 2017 / 02:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

 

पहले बेरहमी से की ससुर की हत्या और फिर कफन लेकर अंतिम संस्कार में पहुंचा आरोपी हत्यारा दामाद जी हां कोरबा में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी थी हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है दरअसल पाली के तालापारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब एक वृद्ध की लाश उसके ही खाट पर रक्तरंजित हालत में मिली थी पाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी और 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली मगर इस मामले में जो खुलासा हुआ है वह काफी चैकाने वाला है क्योंकि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक का दामाद ही निकला जिसने खाट पर सो रहे अपने ससुर की फरसा मारकर हत्या कर दी।

 बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मी नारायण का दामाद हेमंत शराब पीने का आदी था और इस कारण वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था इससे नाराज होकर पत्नी पिछले कई महीनों से अपने पिता के यहां रह रही थी आरोपी दामाद कई बार अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा हुआ था मगर लक्ष्मीनारायण ने बेटी को जाने नहीं दिया इसी विवाद के कारण हेमंत कुमार ने शनिवार की रात फरसे से पहले तो अपने ससुर की हत्या की और फिर ससुराल के पीछे ही तालाब में जाकर फरसा और अपने कपड़े धो लिए यहां से हेमंत कुमार अपने घर चला गया और बाकायदा सुबह अपने ससुर की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे इधर पुलिस को पूछताछ में ससुर और दामाद के विवाद की जानकारी हुई जिस पर पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया,,, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई जारी रखी है।