कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा- मंदसौर गोलीकांड में किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे लिए जाएंगे वापस

Ads

कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा- मंदसौर गोलीकांड में किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे लिए जाएंगे वापस

  •  
  • Publish Date - January 3, 2019 / 02:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

खरगोन। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा है कि मंदसौर गोलीकांड में किसानों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निमाड़ अंचल में कृषि कॉलेज खोलने के प्रयास किए जाएंगे। कृषि विभाग के माध्यम से निमाड़ सहित पूरे प्रदेश में विकास किया जाएगा। 

बता दें कि 6 जून 2017 को मंदसौर में हुई इस घटना में पुलिस और सीआरपीएफ की गोली से 5 किसानों की मौत भी हो गई थी। तत्कालीन शिवराज सरकार ने इस मामले की जांच के लिए जेके जैन के नेतृत्व में आयोग का गठन किया था, जिसने तय समय से 9 महीने बाद अपनी रिपोर्ट दी थी। लेकिन आयोग की रिपोर्ट पर विवाद था।

यह भी पढ़ें : नान घोटाले में साक्ष्य छिपाने का आरोप, डीजीपी ने ईओडब्ल्यू के टीआई देवस्थले को किया निलंबित 

आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा था। गौरतलब है कि मंदसौर गोलीकांड की न केवल प्रदेश में बल्कि देशभर में आलोचना की गई थी। यह घटना लंबे समय तक सुर्खियों में रही थी।