सहारनपुर : होली के दिन लापता हुई 10 साल की लड़की का शव मिला

Ads

सहारनपुर : होली के दिन लापता हुई 10 साल की लड़की का शव मिला

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 04:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देवबंद से होली की शाम से लापता 10 साल की लड़की का शव मंगलवार को नहर से बरामद हुआ।

एस पी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि देवबंद के मुहल्ला खानकाह निवासी फकरूल हसन की दस वर्षीया पुत्री शहजादी सोमवार शाम को घर के बाहर से खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी।

उन्होंने बताया कि पूरी रात बच्ची की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसका शव मंगलवार को ग्राम साखन के नहर से बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि हसन ने अपनी शिकायत में बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जतायी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा