सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, ट्वीट कर दी जानकारी

Ads

सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, ट्वीट कर दी जानकारी

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 06:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को यहां कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली। सलमान (55) ने ट्विटर पर यह खबर साझा की। उन्हें शाम को उपनगरीय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में देखा गया था, जिसके बाद उनका यह ट्वीट आया।

Read More: तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों को कुचला, पांच की मौत, मची अफरातफरी

सलमान खान ने ट्वीट किया, “टीके की पहली खुराक आज ली…।” सलमान खान के एक करीबी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभिनेता के पिता सलीम खान और मां सलमा खान कुछ दिनों पहले ही टीके की पहली खुराक ले चुकी हैं।

Read More: किसानों को खाद पर 5000 रुपए की सब्सिडी देने जा रही सरकार, PM kisan निधि को मिलाकर हर साल 11 हजार आएंगे खाते में

सलमान खान से पहले अभिनेता संजय दत्त, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जितेंद्र, कमल हसन, नागार्जुन, नीना गुप्ता, राकेश रोशन और जॉनी लीवर भी यह टीका लगवा चुके हैं।

Read More: सीएम को इंद्रीय रस प्राप्त हो रहा होगा, जब उनके गुंडे महिला विधायकों की साड़ी उतारकर, ब्लाउज में हाथ डाल रहे थे: तेजस्वी यादव