सामरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Ads

सामरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

  •  
  • Publish Date - January 9, 2019 / 09:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

रायपुर।नए मुख्यमंत्री से मिलने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सभी समाज के लोग भूपेश बघेल की कार्यशैली और बदलाव के तरीके की सराहना कर रहे हैं। इसी के चलते आज विधानसभा परिसर में सामरी क्षेत्र के ग्रामीण विधायक चिन्तामणि सिंह महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात किये।

ज्ञात हो कि आदिवासी बहुल समरी विधानसभा कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। और इसी के चलते पिछले 3 दशक से यहां दूसरी पार्टी अपना स्थान नहीं बना पाई है।