छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे संबित पात्रा का बयान- रमन ने नाम कमाया, राहुल ने पिन तक नहीं बनाया
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे संबित पात्रा का बयान- रमन ने नाम कमाया, राहुल ने पिन तक नहीं बनाया
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं पार्टी के दिग्गजों का दौरा जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा बुधवार को रायपुर पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान संबित ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। संबित ने कहा कि रमन राज में बेहतर विकास कार्य कार्य हुए हैं। इसलिए रमन सरकार पर जनता का भरोसा है। जिसकी बदौलत पिछले 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ बहुत आगे निकल चुका है।
पढ़ें- बीजेपी दफ्तर में विजय बघेल समर्थकों का हंगामा, मोतीलाल साहू का विरोध
संबित पात्रा ने राज्य में जारी सीडी की सियासत पर कहा कि ”छत्तीसगढ़ में सीढ़ी और सीडी के बीच मुकाबला है। रमन सिंह और जमानती कांग्रेस के बीच मुकाबला है। रमन सिंह के काम के बदौलत जनता ने उन्हें चउंर वाले बाबा का नाम दिया। राहुल गांधी एक छोटा सा पिन भी अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं बना पाए”।
पढ़ें- बसपा ने दूसरे चरण के लिए चार प्रत्याशियों का किया ऐलान, रायपुर दक्षिण से उमेश मानिकपुरी का नाम
आपको बतादें भाजपा नेता संबित दिल्ली से सीधे रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचे। प्रेसवार्ता के बाद वे राजनांदगांव रवाना होंगे जहां जनसंपर्क करेंगे। इससे पहले मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ डॉ रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ ने राजनांदगांव में सभा को संबोधित कर डॉ रमन को एक बार फिर से चुनकर छत्तीसगढ़ की विकास योगदान करने की अपील की।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


