संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 14 व 15 जनवरी को रहेंगे रायपुर प्रवास पर
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 14 व 15 जनवरी को रहेंगे रायपुर प्रवास पर
पुरे दो साल के बाद छत्तीसगढ़ में संघ अपनी बड़ी गतिविधि करने जा रहा है। जिसमे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शिरकत करेंगे। वे दो दिन 14 व 15 जनवरी को राजधानी प्रवास पर रहेंगे। संघ के प्रचार विभाग की पुष्टि के अनुसार संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का अधिकृत प्रवास दो साल बाद हो रहा है. इसके पूर्व वे विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे जहां उन्होंने इनडोर स्टेडियम में सभा को संबोधित किया था.
ये भी पढ़े – ओवैसी ने मोहन भागवत से किया सवाल क्या वो चीफ जस्टिस हैं ?
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्री भागवत सामाजिक समरसता के तहत आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जिसमें अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी, स्वयंसेवकों सहित आम जनता शिरकत कर सकेगी. हालांकि अभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है . लेकिन भागवत का प्रवास तय है और कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं.प्रातीय पदाधिकारियों ने चर्चा के दौरान तैयारी किए जाने की भी पुष्टि की है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव भी है। इसे देखते हुए भाजपा भी चुनावी तैयारी में लगी हुई है.भाजपा संगठन का चुनावी दौरा भी शुरू हो गया है.इस दौरान मोहन भागवत रायपुर स्टेडियम में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद संघ की प्रांत स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे.उनके आगमन की तैयारी में प्रदेश स्तरीय तैयारी शुरू हो चुकी है.
ये भी पढ़े – उज्जैन में शैव महोत्सव का शुभारंभ, कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल
आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत आज विदिशा में हैं जिसमे उन्होंने आरएसएस की समन्वय बैठक का पहला सत्र खत्म कर लिया है जिसमें श्री भागवत ने संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के समन्वय बनाने के लिए कहा है.साथ ही उन्होंने जनता के बीच संपर्क बढ़ाने की सलाह दी है.

Facebook


