रायपुर। बीजेपी से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निजी हमला किया है। सरोज पांडेय ने राहुल गांधी को मंदबुद्धी कहा है। दुर्ग में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरोज पांडेय ने राहुल के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें राहुल अक्सर कहा करते हैं कि मैं चीजों को सीखने की कोशिश कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- दबंगों ने 70 साल के दलित किसान को पत्नी के सामने जिंदा जलाया
राहुल पर तंज कसते हुए सरोज पांडेय ने कहा है कि सीखने की कोई उम्र होती है। वे निश्चित तौर पर सीख रहे हैं। लेकिन 40 की उम्र में सीखने वाले को मंदुबुद्धी कहते हैं।
देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें- सिमी आतंकी अबु फैजल और उसके साथियों को बैंक डकैती मामले में उम्रकैद
इससे पहले भी राहुल गांधी पर निजी हमले होते रहे हैं। चाहें वो मनरेगा की बात हो या एनसीसी की राहुल गांधी पर निजी हमले होते रहे हैं। बहरहाल इस मामले में अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि सरोज पांडेय के इस बयान पर कांग्रेस की तरफ से भी जुबानी पलटवार जरूर हो सकता है। दरअसल छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन्हीं चुनावों के मद्देनजर अभी से ही कांग्रेस और बीजेपी में जंग दिखनी शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें-शादी में शामिल हुई 6 साल की बच्ची का अपहरण फिर हत्या, जंगल मेें मिला शव
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि कोकाकोला कंपनी के मालिक पहले शिकंजी बेचते थे। पार्टी के ओबीसी कन्वेंशन में राहुल ने आगे कहा था कि मैक्डोनाल्ड के मालिक ढाबा चलाते थे जबकि फोर्ड, होंडा और मर्सिडिज जैसी कार कंपनियों के मालिक पहले मैकेनिक थे। राहुल के इस बयान पर विपक्षी दलों ने खूब मजे लिये थे। यहां तक कि सोशल मीडिया में भी उनके इस बयान पर खूब मीम्स और चुटकुले बने थे।
वेब डेस्क, IBC24