छत्तीसगढ़ की चुनावी तैयारी में तीन दिन प्रवास पर रहेंगे सौदान सिंह
छत्तीसगढ़ की चुनावी तैयारी में तीन दिन प्रवास पर रहेंगे सौदान सिंह
छत्तीसगढ़ में अब चुनावी हलचल तेज हो गयी है सभी बड़ी पार्टी के नेताओं का रायपुर दौरा शुरू हो गया है जिसके तहत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह 17 से 19 जनवरी तक बिलासपुर संभाग के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वो 17 जनवरी को बिलासपुर व मुंगेली जिले में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे उसके पश्चात दूसरे दिन 18 जनवरी को जांजगीर व कोरबा जिला के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे.

ये भी पढ़े — किसी की परसी थाली हटाओगे तो नाराजगी तो होगी ही –पीएल पुनिया
राजनीति के अखाड़े में सौदान सिंह को गुरु माना जाता है वे पार्टी में हमेशा एकता पर जोर देते हैं उनका गुरु मन्त्र है सरकार संगठन से ही आगे बढ़ती है। सौदान सिंह बिलासपुर संभाग के प्रवास में तीसरे दिन रायगढ़ जिले में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता की बैठक में शामिल होंगे. उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी भी प्रवास पर रहेंगे.

Facebook


