कोरोना संकट के बीच आज से खुलेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं कक्षा तक की लगेंगी क्लासेस

कोरोना संकट के बीच आज से खुलेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं कक्षा तक की लगेंगी क्लासेस

कोरोना संकट के बीच आज से खुलेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं कक्षा तक की लगेंगी क्लासेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: September 21, 2020 4:28 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच आज से स्कूल खुलेंगे, स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की क्लासेस लगेंगी, इस दौरान स्कूलों में गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा। इस अवधि में स्कूलों में प्रार्थना एवं खेलकूद कार्यक्रम पर रोक रहेगी।

ये भी पढ़ें:उपचुनाव से पहले तबादले का दौर लगातार जारी, 4 और IPS अफसरों का ट्रांसफर

बता दें कि कोरोना संकट के बीच बीते मार्च माह से स्कूल बंद हैं, जिसके बाद तमाम सुरक्षा उपायों के साथ आज से स्कूल खोलने की सहमति बनी है, इसके पहले बच्चों के अभिभावक व शिक्षक सभी स्कूल खोलने के खिलाफ थे, लेकिन देखना यह होगा कि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति किस प्रकार रहती है।

ये भी पढ़ें: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 27 संक्रमितों की मौत, 2579 नए कोरोना …

प्रदेश में आंशिक रूप से स्कूल खोले जा रहे है, सभी शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य किया गया है, बच्चों के बीच कम से कम 6 फिट की दूरी रखी जाएगी, साबुन से हाथ धोना, मास्क पहनना, सैनेटाइजर का उपयोग करना जरूरी किया गया है, क्लास के पहले और बाद में डिस्इंफेंक्शन करना किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को मेंनटेंन करना अनिवार्य किया गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com