मंदसौर गोलीकांड के बाद सीएम शिवराज मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे. जहां किसान आंदोलन के चलते हुए डैमेज को कंट्रोल करने और आक्रोशित किसानों को शांत कराने बुधवार को CM शिवराज ने मंदसौर के सर्किट हाउस में ही रात गुजारी. CM शिवराज ने यहां देर रात तक अधिकारियों और नेताओं से बातचीत की. साथ ही अयोध्या बस्ती में जाकर फल, सब्जी ठेला व्यवसाइयों और चौराहे के रहवासियों के साथ चाय पर चर्चा भी की. गुरुवार सुबह शिवराज भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की. और प्रदेश में शांति बहाली की कामना की. साथ ही भाजपा विधायकों के घर भी पहुंचे. इसके बाद CM ने रतलाम के जावरा पहुंचकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की. यहां सीएम शिवराज ने बच्चों को न सिर्फ पढ़ाया बल्कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है इसकी भी सीख दी..सीएम शिवराज इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे.