शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में पुलिस ने एक एंबुलेंस से 84000 रूपए की विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस को चेकिंग के दौरान ये सफलता मिली है। कार्रवाई की भनक लगते ही एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया है।
ये भी पढ़ें- पूजा करने को लेकर दो पुजारियों में विवाद, एक-दूसरे पर जमकर भांजी लाठी ..देखें वीडियो
पुलिस एंबुलेंस और शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। ये शराब मोहना से शिवपुरी लाई जा रही है। मध्यप्रदेश में शराब के खिलाफ सख्ती बरतने में बिचौलियों ने ये नया रास्ता निकाला है।
ये भी पढ़ें- 30 करोड़ के केटामाइन ड्रग्स के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार, देश-विदेश में होती थी सप्लाई
जरुरी सेवाओं में उपयोग लाने वाली एंबुलेंस पर कोई शक भी नहीं कर सकता। और सिग्नल पर भी ये ध़ड़ल्ले से निकल जाती है। लिहाजा चेकिंग का सवाल नहीं उठता। एंबुलेंस के भीतर रखे शराब को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। कि शराब को छुपाया भी नहीं गया है।
ये भी पढ़ें- माओवादियों के पर्चे से खुलासा- 50 से ज्यादा मुठभेड़ में मारे गए 54 माओवादी
कई पेटियों में शराब एंबुलेंस की सीटों पर रखी हुई थी। बहरहाल ये पता नहीं चल पाया है कि ये एंबुलेंस किस अस्पताल का है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
वेब डेस्क, IBC24