महिलाओं के लिए अलग शराब दुकान का मामला, बीजेपी महिला मोर्चा ने घेरा आबकारी मंत्री का बंगला

Ads

महिलाओं के लिए अलग शराब दुकान का मामला, बीजेपी महिला मोर्चा ने घेरा आबकारी मंत्री का बंगला

  •  
  • Publish Date - March 3, 2020 / 04:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

भोपाल। महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान खोले जाने का सरकार ने भले ही कोई फैसला नहीं लिया हो लेकिन भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा ने आबकारी मंत्री बिजेंद्र सिंह राठौर के बंगले का घेराव कर इस प्रस्ताव का विरोध किया ! सरकार पहले ही इस प्रस्ताव को लाने से इंकार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: बजट पर सीएम भूपेश बघेल की IBC24 से Exclusive बातचीत, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

बीजेपी महिला मोर्चा का आरोप है की सरकार महिलाओं के लिए अलग शराब की दुकान खोलकर संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है ! इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए!

ये भी पढ़ें: राजधानी में 9 से ज्यादा लोग पीलिया की चपेट में, रहवासी बोले- नल से …