मोदी के दौरे से पहले माओवादियों का उत्पात, फोर्स-नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मोदी के दौरे से पहले माओवादियों का उत्पात, फोर्स-नक्सलियों के बीच मुठभेड़
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में पीएम नरेन्द्र मोदी के दौर से पहले माओवादियों ने महादेव घाट में सीरियल ब्लास्ट किया है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की भी खबर आ रही है। इसमें गांव वालों के भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर-भोपालपट्टनम नक्सलियों एक के बाद एक ब्लास्ट से दहल गया है। ब्लास्ट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया है।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव, 72 प्रत्याशियों की बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
दरअसल, नक्सली पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले नक्सलियों ने बीजापुर-भोपालपट्टनम सड़क पर महादेव घाट के पास बड़ी संख्या में पोस्टर-बैनर फेंके थे। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। नक्सलियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर बस्तर के विकास के नाम पर अमूल्य खनिज संपदा को कॉरपोरेट्स को सौंपने का आरोप लगाया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


