आडवाणी और जोशी समेत कई अभियुक्तों के अदालत में हाजिर होने की संभावना कम

आडवाणी और जोशी समेत कई अभियुक्तों के अदालत में हाजिर होने की संभावना कम

आडवाणी और जोशी समेत कई अभियुक्तों के अदालत में हाजिर होने की संभावना कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 30, 2020 4:26 am IST

लखनऊ, 30 सितंबर (भाषा) भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बुधवार को फैसला सुनाने जा रही विशेष सीबीआई अदालत में हाजिर होने की संभावना बहुत कम है।

अभियुक्तों के वकील केके मिश्रा ने इस आशय की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के भी अदालत में हाजिर होने की संभावना बेहद कम है।

अन्य अभियुक्तों में विनय कटियार, महंत धर्मदास, राम विलास वेदांती, लल्लू सिंह, चंपत राय और पवन पांडे फैसला सुनाए जाने से पहले लखनऊ पहुंच गए हैं।

विशेष सीबीआई अदालत 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले में आज फैसला सुनाएगी। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था।

भाषा सं सलीम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में