दुर्ग निगम आयुक्त पर शिक्षिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप
दुर्ग निगम आयुक्त पर शिक्षिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम आयुक्त पर एक शिक्षिका ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले को नगरीय निकाय प्रशासन की विशाखा समिति को सौंप दिया है, जो जांच के बाद पुलिस को रिपोर्ट सौंपेगी। इधर महिला का आरोप है, कि शिकायत वापस लेने के लिए उसे डराया-धमकाया जा रहा है, जिसमें पुलिस वाले भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- जीरम हमले की पांचवी बरसी, संकल्प यात्रा में आज जीरम में जुटेंगे कांग्रेस के कद्दावर
शिक्षिका के मुताबिक दुर्ग नगर निगम के तहत संचालित स्कूल से उसे शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद वो आयुक्त के संपर्क में आई। आयुक्त ने ही निगम में उसे बड़ी ज़िम्मेदारी दी थी।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों को 4 जून को मिलेगी सौगात, हड़ताल स्थगित
पीड़िता का ये भी कहना है, कि उसे निलंबन के बाद 7 महीने से भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है, कि विशाखा समिति की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


