दहशत के साये में शौच जाने वाले ..वरना काट दी जाती है नाक

दहशत के साये में शौच जाने वाले ..वरना काट दी जाती है नाक

दहशत के साये में शौच जाने वाले ..वरना काट दी जाती है नाक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: November 23, 2017 11:11 am IST

कोरबा। खुले में शौच जाने पर जुर्माने की बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन कोरबा में खुले में शौच जाने पर एक अधेड़ शख्स को अपनी नाक कटानी पड़ी। जी हां, मामला कोरबा के बालको इलाके का है। जहां के कैलाशनगर इलाके में धरमलाल नाम का एक अधेड़ व्यक्ति खुले में शौच गया।

ये भी पढ़ें- जाने महिला ने अस्पताल को क्यों लौटाई प्रसव सहायता राशि ?

ये भी पढ़ें- विधवा मां की तीन बेटियां एक साथ बनीं RAS, भाई बोला अब IAS बनो

कई लोगों ने उसे कई बार खुले में शौच जाने से मना किया था। लेकिन वो मानता नहीं था। आज भी सुबह जब वो खुले में शौच जा रहा था, तो एक अजनबी युवक ने उसे मना किया। लेकिन इसके बाद भी जब वो जाने लगा, तो आरोपी युवक ने ब्लेड निकाला और उसका नाक काट डाला।

ये भी पढ़ें- अब पांच बार धान बेच सकेंगे किसान

अधेड़ लहूलुहान होकर गिर पड़ा और हमलावर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भी घायल का बयान दर्ज करने के बाद मामले में केस रजिस्टर कर लिया है। इस घटना के बाद अब इलाके में खुले में शौच जाने वालों में दहशत है। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में