शिवसेना सांसद पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, गावित ने बताया छवि खराब करने का प्रयास

Ads

शिवसेना सांसद पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, गावित ने बताया छवि खराब करने का प्रयास

  •  
  • Publish Date - December 11, 2020 / 07:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 11 दिसंबर (भाषा)।  शिवसेना सांसद राजेन्द्र गावित के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पालघर जिले की एक महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, सांसद ने इन आरोपों से इंकार किया है।

मीरा रोड पर एक गैस एजेंसी में काम करने वाली इस महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एजेंसी के मालिक गावित ने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर कुछ नहीं बोले PCC प्रभारी सचिव चंदन, कहा- मेरा काम

उसने शुक्रवार को नया नगर थाने में गावित के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

महिला के आरोपों पर गावित ने कहा कि शिकायत में कोई सच्चाई नहीं है और यह उनकी छवि खराब करने का प्रयास है। सांसद ने आरोप लगाया कि महिला ने एजेंसी से पैसों का गबन किया था, जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया, जिस कारण अब वह बदला लेना चाहती है।

ये भी पढ़ें- आज बलरामपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विभिन्न समाज प्रमुखों से

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।