Eicher Motors Dividend Record date: निवेशकों के लिए अच्छे दिन! कंपनी देगी हर शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड, लेकिन सिर्फ इन लोगों को मिलेगा ये फायदा

Ads

Eicher Motors Dividend Record date: आयशर मोटर्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी हर शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट इसी महीने तय की गई है। जो निवेशक तय तारीख तक पात्र होंगे उन्हें इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा। (NSE: EICHERMOT, BSE: 505200)

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 06:35 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 06:36 PM IST

(Eicher Motors dividend record date/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • आयशर मोटर्स देगी ₹82 प्रति शेयर डिविडेंड।
  • 31 जुलाई 2026 तय हुई रिकॉर्ड डेट।
  • शेयर मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ।

नई दिल्ली: Eicher Motors Dividend Record date: मल्टीबैगर स्टॉक आयशर मोटर्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने हर एक शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है। जो निवेशक इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में शामिल होंगे। उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। कंपनी के इस ऐलान के बीच मंगलवार को आयशर मोटर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान स्टॉक करीब 2% बढ़कर 7,603 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। दिन के अंत में शेयर 7,533.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

31 जुलाई होगी रिकॉर्ड डेट

आयशर मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए बताया कि 82 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड के लिए 31 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों का नाम कंपनी की रिकॉर्ड बुक में इस तारीख को मौजूद रहेगा, वही इस डिविडेंड के लिए पात्र माने जाएंगे। कंपनी लंबे समय से अपने निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही है। इससे पहले साल 2025 में कंपनी ने 70 रुपये प्रति शेयर, 2024 में 51 रुपये प्रति शेयर और 2023 में 37 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। कंपनी ने पहली बार साल 2001 में निवेशकों को 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

आयशर मोटर्स के शेयर ने लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। बीएसई पर पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 14 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक साल में इसमें 33 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। पिछले दो साल में स्टॉक करीब 59 प्रतिशत और तीन साल में 137 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। पांच साल की अवधि में निवेशकों को लगभग 178 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

Eicher Motors Ltd – शेयर मार्केट अपडेट (7 जुलाई 2026)

जानकारी आंकड़े
कंपनी Eicher Motors Ltd
एक्सचेंज NSE: EICHERMOT
शेयर भाव ₹ 7,533.50
आज का बदलाव +0.83% (+₹62.00)
अपडेट समय 7 जुलाई, 2026 • 3:30 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 7,499.00
आज का हाई ₹ 7,603.00
आज का लो ₹ 7,481.50
मार्केट कैप ₹2.07 लाख करोड़
P/E Ratio 37.53
52 हफ्ते का हाई ₹ 8,230.00
52 हफ्ते का लो ₹ 5,353.00
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

कंपनी की मौजूदा स्थिति

आयशर मोटर्स का शेयर 52 हफ्तों के हाई स्तर 8,230 रुपये और लो स्तर 5,353 रुपये तक पहुंच चुका है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 2.07 लाख करोड़ रुपये है। बता दें कि साल 2020 में कंपनी ने अपने शेयरों का विभाजन किया था। इसके बाद शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। कंपनी के मजबूत प्रदर्शन और लगातार डिविडेंड भुगतान की वजह से यह निवेशकों के बीच एक चर्चित स्टॉक बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आयशर मोटर्स कितने रुपये का डिविडेंड देने जा रही है?

आयशर मोटर्स लिमिटेड ने हर एक शेयर पर ₹82 का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

आयशर मोटर्स डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?

कंपनी ने डिविडेंड के लिए 31 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

डिविडेंड का फायदा किन निवेशकों को मिलेगा?

जिन निवेशकों का नाम 31 जुलाई 2026 को कंपनी की रिकॉर्ड बुक में होगा, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

आयशर मोटर्स ने पहले कितना डिविडेंड दिया है?

कंपनी ने 2025 में ₹70, 2024 में ₹51 और 2023 में ₹37 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।