भोपाल/ग्वालियर। कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, सबसे शक्तिशाली नेता हैं। कर्नाटक की जनता ने मोदीजी पर विश्वास किया। विकास का एजेंडा, गरीबो का कल्याण से जनता ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अमित शाह अद्भुत रणनीतिकार है, अमित शाह चाणक्य हैं। दोनों की जोड़ी अपराजेय है। आज दक्षिण का द्वार खुल गया जो कन्या कुमारी तक जाएगा।
वहीं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कर्नाटक जीत पर कहा कि सकारात्मक राजनीति को कर्नाटक की जनता ने पसंद किया। कर्नाटक के बाद मप्र, राज ओर छग में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस के लोग ही राहुल को नेता नही मानते हैं।
वेब डेस्क, IBC24