Chhindwara Accident News: हाईवे पर मौत का तांडव, एक टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Ads

Chhindwara Accident News: छिंदवाड़ा बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 11:27 AM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 01:10 PM IST

Chhindwara Accident News/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में 5 मजदूरों की मौत हो गई
  • हादसे के समय पिकअप में 20 से 25 मजदूर सवार थे
  • 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है

Chhindwara Accident News: मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। छिंदवाड़ा बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 15 से ज्यादा घायल हो गए है। जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। ये पूरी घटना तेंदनी के लावाघोघरी थाना इलाके की है। (MP road accident)

पिकअप वाहन के उड़े परखच्चे

Chhindwara Accident News मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय पिकअप में 20 से 25 मजदूर सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 15 से ज्यादा घायल हो गए है। जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया है, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या और भी बढ़ने के आसार है। इस घटना ने दिल को झकझोर दिया है, फिलहाल अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। (MP road accident)

ये भी पढ़ें

हादसा कहां हुआ?

यह हादसा छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

कितने लोग घायल हुए हैं?

हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।