Tamil Nadu Gas Leak News | Photo Credit: AI
तिरुवल्लूर: Tamil Nadu Gas Leak News तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है, एक कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से कारखाने में काम कर रहीं 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 65 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहें हैं, जिनमें से कई महिलाओं की हालत नाजुक है। हादसे के बाद कारखाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Tamil Nadu Gas Leak News मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना तिरुवल्लूर (Tamil Nadu Gas Leak) जिले के पेरियापलायम के पास स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई। हादसा उस वक्त हुई जब महिलाएं काम कर रही थी। सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 महिलाओं की मौत हो गई है और 65 से ज्यादा घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया है, राहत बचाव कार्य जारी है।
ANI के मुताबिक, चेन्नई से NDRF के 30 जवानों की रेस्क्यू टीम (Tamil Nadu Gas Leak) पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस का पता लगाने वाले डिवाइस और खास CBRN रेस्क्यू इक्विपमेंट के साथ मौके पर पहुँची ताकि इमरजेंसी ऑपरेशन चलाया जा सके। घटनास्थल पर बचाव और स्थिति को संभालने का काम जारी है।
#WATCH | Tamil Nadu: An ammonia gas leak was reported today at the St. Peter’s Paul Seafoods Exports facility located in Kannigaipair near Periyapalayam in Tiruvallur district. National Disaster Response Force (NDRF) 4th Battalion headquarters in Arakkonam was immediately alerted… pic.twitter.com/ojoBZ9qyu3
— ANI (@ANI) June 21, 2026
घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में सुनकर बहुत दु:ख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Deeply pained to hear about the loss of lives due to a mishap in Tiruvallur district of Tamil Nadu. My condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 21, 2026