शिवराज ने दिग्गी को बताया मिस्टर बंटाधार,राहुल के लिए कहा-उन्हें पता नहीं गेंहू की बाली कैसे लगती है

Ads

शिवराज ने दिग्गी को बताया मिस्टर बंटाधार,राहुल के लिए कहा-उन्हें पता नहीं गेंहू की बाली कैसे लगती है

  •  
  • Publish Date - October 14, 2018 / 10:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

अशोकनगर जनआशीर्वाद यात्रा के तहत चंदेरी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मिस्टर बंटाधार के जमाने मे बीमारू राज्य था मध्यप्रदेश, अब खुशी है कि बीमारू राज्य से बाहर निकाला है।

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा भी किसानों की बात कर रहे हैं, जिन्हें पता नहीं कि गेंहू की बाली कैसी लगती हैराहुल बाबा चित्रकूट में बोले कि मेड इन चित्रकूट मोबाइल बनाएंगेमैने कहा मेड इन अमेठी तो बनाया नहीं

यह भी पढ़ें : कमलनाथ ने साधा निशाना- भाजपा खुद को कहती है चने-मुरमुरे वाली पार्टी और शाह के लिए 7 स्टार सुविधाएं

वहीं अपनी उपलब्धियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई योजना पर काम चल रहा है सिंचाई क्षमता बढ़ाएंगे। उन्होंने जनसभा में सम्बल योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्बल योजना में होगा हर गरीब का उपचार। बता दें कि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत शिवराज चंदेरी से मुंगावली तक रोड शो करेंगे।

वेब डेस्क, IBC24