उत्तर प्रदेश के छह आईएएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश के छह आईएएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश के छह आईएएस अफसरों का तबादला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 13, 2020 12:25 pm IST

लखनऊ, 13 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि बांदा के जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को मऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है। कौशांबी के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है।

कुटीर, लघु एवं मझोले उद्योग विभाग में विशेष सचिव अमित कुमार सिंह को कौशांबी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव रहे आनंद कुमार सिंह को बांदा में जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में विशेष सचिव रही नेहा शर्मा को नोएडा का अपर मुख्य अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

भाषा सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में