रायपुर। आॅपरेशन प्रहार 2 के तहत नारायणपुर के इरपानार में नक्सलियों के साथ हुए एनकाउंटर में, पुलिस फोर्स को नक्सलियों के जमावड़े की जगह से 100 मीटर की दुरी से फायरिंग करना महंगा पड़ा। पुलिस फोर्स की फायरिंग से सतर्क होकर वहां मौजुद बड़े नक्सली भाग गए। अॅापरेशन प्रहार 2 के संबंध में चर्चा करते हुए नक्सल ऑपरेशन से जुड़े एक अफसर ने बताया कि उन्हे पक्की सूचना थी कि नारायणपुर के ओरछा इलाके के इरपानार में 25 से 30 नक्सलियों का जमावड़ा है।
Chhattisgarh: 3 Naxals arrested in Bijapur’s Basaguda Police station range. pic.twitter.com/5mNBkpyrQP
— IBC24 (@IBC24News) November 10, 2017
इसी सूचना के आधार पर DRG, STF और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों ने नक्सलियों को इरपानार के पास घेर लिया। नक्सलियों के करीब पहुंचे फोर्स के जवानों ने एक नक्सली को मोर्चा लेते देखकर फायरिंग शुरु कर दी।
लंबे इंतजार के बाद एसआरपी कल्लूरी को मिली पीएचक्यू की जिम्मेदारी
इसमें 4 इनामी महिला नक्सली सहित 6 नक्सली मारे गए। वहीं कई बड़े नक्सली भाग गए। इसी तरह सुकमा जिले के तेलंगाना से लगे इलाके में हुए एनकाउंटर में भी नक्सली पुलिस को फायरिंग में उलझाकर भागने सफल हो गए। यहां पर भी पुलिस को बड़े नक्सलियों के मौजुद होने की जानकारी मिली थी।