रायपुर -राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 में अब तक सात लाख 74 हजार 573 गरीब महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन जारी किया गया है. इन्हें मिलाकर राज्य में इस योजना के शुरू होने के बाद से अब तक (लगभग 19 माह में) 7 लाख 74 हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में दस लाख रसोई गैस कनेक्शन जारी किया गया। प्रदेश में इस योजना की शुरूआत 13 अगस्त 2016 को हुई थी। इस योजना के तहत सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 की सूची में शामिल प्रत्येक चयनित परिवार को सिर्फ 200 रूपए के पंजीयन शुल्क पर निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, डबल बर्नर चूल्हा और पहला भरा हुआ सिलेण्डर मुफ्त दिया जा रहा है.
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ लोक सुराज अभियान में युवक ने मांगी इच्छामृत्यु
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस वर्ष अब तक 11 लाख 21 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से जांच के बाद सात लाख 74 हजार 573 महिलाओं को कनेक्शन जारी किया जा चुका है। इनमंे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के चार लाख 10 हजार 890 कनेक्शन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के दो लाख 31 हजार 708 कनेक्शन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के एक लाख 31 हजार 975 कनेक्शन शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक रायगढ़ जिले में 68 हजार 553 कनेक्शन, महासमुंद जिले में 56 हजार 217 कनेक्शन, राजनांदगांव जिले में 51 हजार 557 कनेक्शन, बिलासपुर जिले में 49 हजार 223 कनेक्शन और जांजगीर-चांपा जिले में 48 हजार 752 कनेक्शन जारी किए गए है। जशपुर जिले में 47 हजार 831 कनेक्शन, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 42 हजार 280 कनेक्शन, बस्तर जिले में 41 हजार 252 कनेक्शन, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 40 हजार 631 कनेक्शन, कोरबा जिले में 38 हजार 276 कनेक्शन, सूरजपुर जिले में 32 हजार 108 कनेक्शन, सरगुजा जिले में 31 हजार 616 कनेक्शन और कबीरधाम जिले में 25 हजार 770 कनेक्शन जारी हो चुके है।
ये भी पढ़े – भारतीय जनता युवा मोर्चा में बड़े बदलाव ,अभिषेक सिंह को गुजरात की कमान
इसी तरह कोण्डागांव जिले में 25 हजार 187 कनेक्शन, मुंगेली जिले में 24 हजार 074 कनेक्शन, गरियाबंद जिले में 23 हजार 231 कनेक्शन, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 21 हजार 336 कनेक्शन, बालोद जिले में 20 हजार 865 कनेक्शन, बेमेतरा जिले में 19 हजार 800 कनेक्शन, कोरिया जिले में 19 हजार 137 कनेक्शन, रायपुर जिले में दस हजार 965 कनेक्शन, धमतरी जिले में 12 हजार 435 कनेक्शन, दुर्ग जिले में नौ हजार 449 कनेक्शन, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में चार हजार 920 कनेक्शन, सुकमा जिले में तीन हजार 306 कनेक्शन, बीजापुर जिले में तीन हजार 240 कनेक्शन और नारायणपुर जिले में दो हजार 562 कनेक्शन जारी हो चुके है।
IBC24 WEB TEAM