दक्षिणी जोन परिषद की बैठक स्थगित की गई

दक्षिणी जोन परिषद की बैठक स्थगित की गई

दक्षिणी जोन परिषद की बैठक स्थगित की गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: March 1, 2021 5:27 pm IST

अमरावती, एक मार्च (भाषा) तिरुपति में चार मार्च को होने वाली दक्षिणी जोन परिषद की बैठक स्थगित कर दी गई है।

केंद्रीय गृह सचिव (अंतर-राज्यीय परिषद सचिवालय) संजीव गुप्ता ने कहा कि “कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों” से बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास को इससे अवगत करा दिया है।

इससे पहले ऐसी सूचना थी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी तिरुपति यात्रा रद्द कर दी है। वह इस बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे।

राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनावों के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।

भाषा यश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में