स्पीकर डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

Ads

स्पीकर डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

  •  
  • Publish Date - March 10, 2021 / 02:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। स्पीकर चरणदास महंत ने कहा कि, देवो के देव महादेव की शिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, इसे शिव चौदस या शिव चतुर्दशी भी कहा जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।

पढ़ें- रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज: मीडिया कर्मी…

डॉ महंत ने कहा कि, महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का बहुत महत्त्व होता है और इस पर्व पर रुद्राभिषेक करने से सभी रोग और दोष समाप्त हो जाते हैं। शिवरात्रि हर महीने में आती है लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही महाशिवरात्रि कहा गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य देव भी इस समय तक उत्तरायण में आ चुके होते हैं और ऋतु परिवर्तन का यह समय अत्यन्त शुभ कहा गया है।

पढ़ें- सीएम भूपेश 12 से असम दौरे पर रहेंगे, 10 दिनों तक कर…

डॉ महंत ने कहा कि, महाशिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का मंगल सूचक पर्व है। उनके निराकार से साकार रूप में अवतरण की रात्रि ही महाशिवरात्रि कहलाती है। हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, मत्सर आदि विकारों से मुक्त करके परमसुख, शान्ति एवं ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।

पढ़ें- भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की घोषणा, राजनांदगांव के शश…

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है ।