स्पीकर डॉ महंत ने कोरोनो संक्रमण को लेकर आकाशवाणी में प्रदेश की जनता को किया संबोेधित, 9 अप्रैल सुबह 7.10 बजे होगा पुनः प्रसारण

स्पीकर डॉ महंत ने कोरोनो संक्रमण को लेकर आकाशवाणी में प्रदेश की जनता को किया संबोेधित, 9 अप्रैल सुबह 7.10 बजे होगा पुनः प्रसारण

स्पीकर डॉ महंत ने कोरोनो संक्रमण को लेकर आकाशवाणी में प्रदेश की जनता को किया संबोेधित, 9 अप्रैल सुबह 7.10 बजे होगा पुनः प्रसारण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 8, 2020 6:11 pm IST

रायपुर। छत्तीशगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने Covid 19 कोरोनो संक्रमण वैश्विक महामारी को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ में प्रेम मानवता भाईचारा आपसी सौहाद्र के चलते आज यह स्थिति है कि हमारे प्रदेश में कोई जनहानि नही हुई हैं और हम कोरोना मुक्त राज्य से मात्र एक कदम की दूरी पर है, जो प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के सहयोग, धैर्य की पहचान है जिसके लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देता हूं।

पढ़ें- बच्चों के फेवरेट ‘द जंगल बुक’ ने भी टीवी पर की वापसी, दूरदर्शन ने ट्वीट कर बत…

विस अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, मानवता पर खतरे को देखते हुए कोरोना संक्रमण की गंभीरता को भाँपते हुए मैंने बजट सत्र को अनिश्चित कालीन के लिये समाप्त करना सही समझा। छत्तीशगढ़ के लोगो का यहाँ की भौगोलिक परिस्थिति आबो हवा तालाब,नरवा के पानी से उनकी बीमारी से लड़ने की क्षमता ( एम्युनिटी पवार ) ज्यादा है जिसकी चलते भी यहाँ के लोग सुरक्षित है।

पढ़ें- बॉलीवुड अभिनेता का पूरा परिवार आया कोरोना की चपेट में, एयर लिफ्ट सह…

पूछे गए एक सवाल कोरोना संक्रमण से लॉकडाउन के चलते रोजमर्रा के कार्यो से परिवार के भोजन की होने वाली समस्या पर डॉ महंत ने कहा कि, मैंने अपनी ओर से सभी विधायकों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि, प्रदेश में एक भी व्यक्ति भूखा नही रहना चाहिए आप सभी अपने अपने क्षेत्र की जनता के बिच जाये और बुनियादी सुविधा, स्वास्थ्य सुविधा, चांवल – दाल की व्यवस्था करें। राज्य सरकार ने आम गरीबों को दो माह का चांवल, दाल, शक्कर, चना, गुड़ देकर बड़ी राहत देने का कार्य किया है।

पढ़ें-  शब-ए-बारात की इबादत घर में ही करने सीएम बघेल की मुस्लिम भाइयों से अ…

विस अध्यक्ष डॉ महंत ने मानव धर्म का पालन करने की सीख देते हुए प्रदेश की जनता से अपील की है कि, संत कबीर दास जी, बाबा गुरु घांसीदास जी का संदेश है कि सुख-दुख में साथ चले।

पढ़ें- दो कोराना संक्रमित युवकों की मौत के बाद रातो-रात दफनाने की खबर Fake…

विस अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हनुमान जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए चौपाई “नासे रोग हरे सब पीरा” जपत निरंतर हनुमत बल बीरा” संकट कटय मिटये सब पीरा” जो सुमिरये हनुमत बल बीरा” उच्चारण करते हुए कहा कि, हनुमान जी महाराज सभी के संकट हरे उनके दुख दर्द दूर करें यह प्रार्थना करता हूं।


लेखक के बारे में