भाजपा को हराने बसपा से समर्थन मांग रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल
भाजपा को हराने बसपा से समर्थन मांग रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल
रायपुर। छग कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने हाथी के हमले को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है, वहीं छग की बीजेपी सरकार को पटखनी देने को लेकर भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि कांग्रेस और बसपा, दोनों का मकसद बीजेपी को हराना है, ऐसे में बसपा को कांग्रेस के साथ आना चाहिए।
मोदी के मान की बात में छाया ‘रायपुर’ का ‘कचरा महोत्सव’, रमन ने बताया रायपुरियन्स उत्साह
इस तरह बसपा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने खुला आमंत्रण दिया, इस तरह छग की राजनीति के लिहाज से भूपेश बघेल के बयान के कई मायने हैं। भूपेश ने ऐसा बयान देकर बीजेपी को मात देने का बड़ा दांव खेला है। इस मुद्दे पर फिलहाल, बसपा नेताओं की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
शादी के तोहफे ने ली दुल्हे की जान, रायपुर से भेजा गया था गिफ्ट !
भूपेश बघेल ने पदयात्रा को सत्ता की चाबी के सवाल पर कहा कि पदयात्रा, लोगों से जुड़ने का एक माध्यम है, सनातन काल से है। जनमानस से जुड़ने का यह बड़ा माध्यम है। दरअसल, भूपेश बघेल द्वारा भी 7 पदयात्रा की जा चुकी है, वहीं कांग्रेस के दूसरे नेता भी जनयात्रा या पदयात्रा कर रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


