सुरभि ने बढ़ाया गुना का मान, मिस पेसिफिक इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया

Ads

सुरभि ने बढ़ाया गुना का मान, मिस पेसिफिक इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया

  •  
  • Publish Date - November 30, 2018 / 03:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

गुना। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया ओसियन प्रतियोगिता के फायनल राउंड में शामिल गुना की बेटी सुरभि मेहता ने गुना जिले का नाम रोशन करते हुये प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है और उन्हे मिस पेसिफिक इंडिया (एशिया) का खिताब दिया गया। फाइनल राउंड के टॉप 20 में स्थान बनाने के साथ ही सुरभि ने प्रतियोगिता के अलग-अलग चरणों में सफलता हासिल करते हुये ये कामयाबी हासिल की। इस आयोजन में देशभर के 172 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

पढ़ें-‘2.O’ के टेक्नोलॉजी और विजुअल इफेक्ट्स जीतेंगे दिल, देखिए फिल्म का रिव्यू

सुरभि ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और कहा कि परिजनों के सहयोग एवं उचित मार्गदर्शन के चलते ही उन्हे इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकी है। सुरभि ने कहा कि उनके माता-पिता ही उनके रोल मॉडल हैं और उनका आशीर्वाद ही उनकी सफलता की कुंजी है। भविष्य में वे मॉडलिंग के में अपना कैरियर बनाएंगी और गुना और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगी। गुना शहर की भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले चन्दप्रकाश मेहता की बेटी सुरभि मेहता की इस उपलब्धि पर लोग उन्हे बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे है।