मध्यप्रदेश में आज से काम पर लौटेंगे तहसीलदार और नायब तहसीलदार

Ads

मध्यप्रदेश में आज से काम पर लौटेंगे तहसीलदार और नायब तहसीलदार

  •  
  • Publish Date - September 6, 2017 / 04:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

मध्यप्रदेश में आज से तहसीलदारों के साथ ही नायब तहसीलदार काम पर लौट आएंगे. दरअसल विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार 2 दिन के अवकाश पर थे. राज्य सरकार से आश्वासन मिलने के बाद राजस्व अधिकारी संघ ने हड़ताल की चेतावनी वापस ले ली. बुधवार शाम मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सरकार ने राजस्व न्यायालयों का सम्मान बरकरार ऱखने के साथ ही उनकी मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया. जिसके तुरंत बाद संघ ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया.