Aaj Ka Panchang : आज बन रहा है दुर्लभ ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’! इस समय किया हर काम दिला सकता है सफलता, लेकिन राहुकाल में रहें सावधान

Ads

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया/चतुर्थी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अन्य शुभ संयोग बन रहे हैं। जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का सही समय।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 06:23 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 06:26 AM IST

Aaj Ka Panchang

HIGHLIGHTS
  • माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार का विशेष महत्व।
  • श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
  • शुभ कार्यों से पहले राहुकाल का समय जरूर देखें।

Aaj ka panchang : हिंदू धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, क्योंकि इसके माध्यम से ही दिनभर के शुभ-अशुभ समय, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और सूर्योदय-सूर्यास्त का सटीक आकलन किया जाता है। कोई भी मांगलिक या नया कार्य शुरू करने से पहले पंचांग देखना बेहद कल्याणकारी माना जाता है।

आज के नक्षत्र

Abhijeet Muhurat Moon Transit Aquarius पंचांग के गणना के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो सुबह 11:20 बजे तक रहेगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ हो जाएगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज सुबह 11:46 बजे तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। आज शाम 4:59 बजे तक विष्कुम्भ योग रहेगा, जिसके बाद प्रीति योग की शुरुआत होगी।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज सूर्योदय सुबह 5:49 बजे और सूर्यास्त शाम 7:12 बजे होगा. वहीं, चंद्रोदय रात 9:47 बजे और चंद्रास्त अगले दिन सुबह 9:20 बजे होगा. आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा और रात 12:48 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा, जबकि सूर्य मिथुन राशि में ही स्थित रहेगा.

शुभ और अशुभ समय

Sarvartha Siddhi Yoga Rahukaal Timing Today धार्मिक दृष्टि से शुक्रवार का यह दिन माता लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा के लिए समर्पित है. आज पूजा-पाठ के लिए सर्वोत्तम माना जाने वाला ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:13 बजे से 5:01 बजे तक रहेगा. किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाने वाला अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही, श्रवण नक्षत्र और शुक्रवार के खास संयोग से आज सुबह 5:49 बजे से 11:46 बजे तक ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ भी बन रहा है, जो सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है. जहां आज का दिन कई शुभ योगों से भरा है, वहीं दिन के कुछ समय में सावधानी बरतने की भी जरूरत है. आज सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक राहुकाल का अशुभ समय रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें: