किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Ads

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 22, 2021 / 07:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र) 22फ़रवरी (भाषा) प्रतापगढ़ जिले की थाना कंधई पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गाँव की 14 वर्षीय किशोरी रविवार की देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी, और उसकी दौरान पड़ोसी गाँव के संजय कुमार (35) ने उसके साथ दुष्कर्म किया,और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने घर पहुंच कर अपनी माँ को घटना से अवगत कराया। पिता की तहरीर पर आरोपी संजय के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं जफर

शोभना

शोभना