13 साल में 25 तबादले झेल चुकी तहसीलदार ने लिखा PM मोदी को खत

Ads

13 साल में 25 तबादले झेल चुकी तहसीलदार ने लिखा PM मोदी को खत

  •  
  • Publish Date - August 6, 2017 / 12:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

 

13 साल की नौकरी में 25 तबादलों से परेशान ब्यावरा तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने बीते महीना प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी समस्या बताई थी। हालांकि इस पत्र के बाद प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट और दबाव के चलते अमिता तोमर ने बाद में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन उनके पत्र को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। अमिता सिंह ने 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने लगातार तबादलों के बारे में अफसोस जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पत्र के जवाब में 24 जुलाई को पीएम कार्यालय के सेक्शन ऑफिसर कुमार शैलेंद्र ने मुख्य सचिव मप्र शासन को पत्र लिखा है।

इसकी कॉपी तहसीलदार अमिता सिंह को भेजी गई। जो 4 अगस्त की शाम उन्हें मिली। पत्र में कहा गया है कि संबंधित दस्तावेजों सहित अमिता सिंह के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय को दस्तावेज भेजे जाएं। ब्यावरा तहसीलदार अमिता सिंह ने एक साल के भीतर जिले से 800 किमी दूर तबादले से आहत होकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी 12 जुलाई को चिट्टी लिखी थी। इसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा था कि कहीं रसूखदारों के अतिक्रमण हटाने की वजह से तो कहीं उन्हें सजा नहीं दी जा रही। इतना ही नहीं अमिता ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी अपना दर्द बताया था।