Krishi Vistar Adhikari Vacancy 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर सांय-सांय भर्ती, आज से कर शुरू हो गया ऑनलाइन आवेदन, जानिए शैक्षणिक योग्यता और पूरी डिटेल / Image: AI Generated
भोपाल: Krishi Vistar Adhikari Vacancy 2026 MP सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आज से ही www.esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 17 जुलाई तक का समय दिया गया है। रिक्त पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से शुरू होगी। सबसे अहम बात ये हे कि इन पदों पर नियुक्ति 73 प्रतिशत आरक्षण के साथ होगी।
कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती के लिए कुछ पात्रता शर्तें भी तय की हैं। जिन अभ्यर्थियों की 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक संतान हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। जिन पुरुष अभ्यर्थियों का विवाह 21 वर्ष की आयु से पहले और महिला अभ्यर्थियों का विवाह 18 वर्ष की आयु से पहले हुआ है, वे भी आवेदन नहीं कर सकेंगे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में दोषी ठहराए गए पुरुष भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।