Ram Mandir Donation Row: ‘भगवान भी नहीं छोड़ेंगे’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दोषियों को दी ये चेतावनी

Ads

Ram Mandir Donation Row: 'भगवान भी नहीं छोड़ेंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, दोषियों को दी ये चेतावनी

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 02:13 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 02:14 PM IST

Ram Mandir Donation Row | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • चंदा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
  • दान चोरी को बताया महापाप
  • कहा- दोषियों को भगवान सजा देंगे

अयोध्या: Ram Mandir Donation Row उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (Ram Mandir Donation) को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चढ़ावा चोरी की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एसआईटी को इस पूरे वित्तीय प्रकरण की जांच पूरी करने के लिए सरकार की तरफ से 15 दिन का समय दिया गया है। चंदा चोरी विवाद के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastr) शुक्रवार को अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि पहुंचे। जहां उन्होंने मीडियो से बात की। उन्होंने कहा कि भक्तों के दान की चोरी सिर्फ गलत काम नहीं, बल्कि बहुत बड़ा पाप है। भगवान इसका दंड देंगें।

Dhirendra Shastri on Ram Mandir donation पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ‘देश की कानून व्यवस्था पर, एसाआईटी पर हमसब को पूर्ण भरोसा करना चाहिए। जांच चल रही है। हमें देश के कानूनों और सरकार पर पूरा विश्वास है, और सभी दोषियों को सज़ा मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि ‘वर्तमान का युग कलियुग से ज़्यादा ‘छलयुग’ चल रहा और इस कलयुग में सावधान रहना है। आजकल संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के प्रति आस्था और सम्मान को कम करने के लिए सोची-समझी साज़िशें रची जा रही हैं। हमें इनसे सावधान और सतर्क रहना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि जिन्होंने यह बहुत बड़ा पाप किया है, उन्हें भगवान के साथ-साथ SIT, देश के कानून और सरकार से भी सज़ा मिलेगी। जांच चल रही है।’

उधर, अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी और गबन के मामले के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। अब दान की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा उन्हें बार-बार तलाशी से गुजरना होगा। अगर किसी कर्मचारी को वॉशरूम भी जाना है, तब भी पूरे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

राम मंदिर चढ़ावा विवाद क्या है?

मंदिर में मिले चढ़ावे में कथित चोरी और गबन का मामला।

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि दान चोरी पाप है और दोषियों को सज़ा मिलेगी।

एसआईटी को जांच के लिए कितना समय मिला है?

सरकार ने 15 दिन का समय दिया है।