ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग का दौरा किया, फसल को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा

ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग का दौरा किया, फसल को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा

ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग का दौरा किया, फसल को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: May 21, 2021 6:56 am IST

मुंबई, 21 मई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कोंकण क्षेत्र में चक्रवात ताउते से बुरी तरह प्रभावित हुए रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों के प्रशासन को, चक्रवात ताउते की वजह से फसलों को हुए नुकसान का आकलन दो दिनों में करने के आदेश दिए।

ठाकरे सुबह रत्नागिरि पहुंचे और चक्रवात की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला प्राधिकारियों के साथ बैठकें की।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मैंने कहा कि बागवानी और कृषि को हुए नुकसान का आकलन दो दिन में पूरा किया जाए। प्रक्रिया पूरी हो जाने और किस हद तक नुकसान हुआ है, इसका अनुमान लग जाने के बाद वित्तीय मदद देने के बारे में निर्णय किया जाएगा।’’

रत्नागिरि के बाद ठाकरे सिंधुदुर्ग जिला गए।

चक्रवात ने महाराष्ट्र के कई तटीय जिलों में भी तबाही मचाई थी।

भाषा

मनीषा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में